मीर तकी मीर की शायरी
मीर तकी मीर
उर्दु के जाने माने शायर हैं, उनको खुद-ए-सुखन भी कहा जाता है मीर ने
उर्दु और फारसी में अपने ज़्यादातर कलाम लिखे मीर कि शायरी उर्दु जगत में मीर कि
शायरी अपना एक अलग मकाम रखती है आने कई जमाने तक शायरी के पसंद करने वाले लोगों को
मीर की शायरी अपनी तरफ आवाज़ देती रहेगी आज हम यहाँ मीर की कुछ चुनिंदा ग़ज़लें आपके
लिए लाये हैं जिसको आप ज़रूर पसंद करेंगे.
बेखुदी ले गयी कहाँ हम को
बेखुदी ले गयी कहाँ हम को
देर से इंतज़ार है अपना
रोते फिरते हैं सारी-सारी रात
अब यही रोज़गार है अपना
दे के दिल हम जो हो गए मजबूर
इस में क्या इख्तियार है अपना
कुछ नही हम मिसाले-अनका लेक
शहर-शहर इश्तेहार है अपना
जिस को तुम आसमान कहते हो
सो दिलों का गुबार है अपना
फ़क़ीरा ना आए सदा कर चले
फ़क़ीरा ना आए सदा कर चले
मियाँ खुश रहो हम दुआ कर चले
जो तुझ बिन न जीने को कहते थे हम
सो इस अहद को अब वफ़ा कर चले
कोई ना-उम्मीदाना करते निगाह
सो तुम हम से मुँह भी छिपा कर चले
बहोत आरजू थी गली की तेरी
सो याँ से लहू में नहा कर चले
दिखाई दिए यूँ कि बेखुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
जबीं सजदा करते ही करते गई
हक-ऐ-बंदगी हम अदा कर चले
परस्तिश की याँ तईं कि ऐ बुत तुझे
नज़र में सबों की ख़ुदा कर चले
गई उम्र दर बंद-ऐ-फ़िक्र-ऐ-ग़ज़ल
सो इस फ़न को ऐसा बड़ा कर चले
कहें क्या जो पूछे कोई हम से "मीर"
जहाँ में तुम आए थे, क्या कर चले
इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या
इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या
आगे-आगे देखिये होता है क्या
क़ाफ़िले में सुबह के इक शोर है
यानी ग़ाफ़िल हम चले सोता है क्या
सब्ज़ होती ही नहीं ये सरज़मीं
तुख़्मे-ख़्वाहिश दिल में तू बोता है क्या
ये निशान-ऐ-इश्क़ हैं जाते नहीं
दाग़ छाती के अबस धोता है क्या
ग़ैरते-युसूफ़ है ये वक़्त ऐ अजीज़
'मीर' इस को रायेग़ाँ खोता है क्या
शब् को वो पीए शराब निकला
शब् को वो पीए शराब निकला
जाना ये कि आफ़्ताब निकला
क़ुर्बाँ प्याला-ए-मै-नाब
जैसे कि तेरा हिजाब निकला
मस्ती में शराब की जो देखा
आलम ये तमाम ख़्वाब निकला
शैख़ आने को मै-क़दे में आया
पर हो के बहोत ख़राब निकला
था ग़ैरत-ए-बादा अक्स-ए-गुल से
जिस जू-ए-चमन से आब निकला
चलते हो तो चमन को चलिये
चलते हो तो चमन को चलिये
कहतए हैं कि बहाराँ है
पात हरे हैं फूल खिले हैं
कम कम बाद-ओ-बाराँ है
आगे मैख़ाने को निकलो
अहद-ए-बादा गुज़ाराँ है
लोहु-पानी एक करे ये
इश्क़-ए-लालाअज़ाराँ है
इश्क़ में हमको "मीर" निहायत
पास-ए-इज़्ज़त-दाताँ है
उलटी हो गई सब तदबीरें, कुछ न दवा ने काम किया
उलटी हो गई सब
तदबीरें, कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया
अह्द-ए-जवानी रो-रो काटा, पीरी में लीं आँखें मूँद
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया
नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है मुख़्तारी की
चाहते हैं सो आप करें हैं, हमको अबस बदनाम किया
सारे रिन्दो-बाश जहाँ के तुझसे सजुद में रहते हैं
बाँके टेढ़े तिरछे तीखे सब का तुझको अमान किया
सरज़द हम से बे-अदबी तो वहशत में भी कम ही हुई
कोसों उस की ओर गए पर सज्दा हर हर गाम किया
किसका क़िबला कैसा काबा कौन हरम है क्या अहराम
कूचे के उसके बाशिन्दों ने सबको यहीं से सलाम किया
ऐसे आहो-एहरम-ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल थी
सिहर किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझ को राम किया
याँ के सपेद-ओ-स्याह में हमको दख़ल जो है सो इतना है
रात को रो-रो सुबह किया, या दिन को ज्यों-त्यों शाम किया
सायदे-सीमीं दोनों उसके हाथ में लेकर छोड़ दिए
भूले उसके क़ौलो-क़सम पर हाय ख़याले-ख़ाम किया
ऐसे आहू-ए-रम ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल है
सिह्र किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझको राम किया
'मीर' के दीन-ओ-मज़हब का अब पूछते क्या हो उनने तो
क़श्क़ा खींचा दैर में बैठा, कबका तर्क इस्लाम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया
अह्द-ए-जवानी रो-रो काटा, पीरी में लीं आँखें मूँद
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया
नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है मुख़्तारी की
चाहते हैं सो आप करें हैं, हमको अबस बदनाम किया
सारे रिन्दो-बाश जहाँ के तुझसे सजुद में रहते हैं
बाँके टेढ़े तिरछे तीखे सब का तुझको अमान किया
सरज़द हम से बे-अदबी तो वहशत में भी कम ही हुई
कोसों उस की ओर गए पर सज्दा हर हर गाम किया
किसका क़िबला कैसा काबा कौन हरम है क्या अहराम
कूचे के उसके बाशिन्दों ने सबको यहीं से सलाम किया
ऐसे आहो-एहरम-ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल थी
सिहर किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझ को राम किया
याँ के सपेद-ओ-स्याह में हमको दख़ल जो है सो इतना है
रात को रो-रो सुबह किया, या दिन को ज्यों-त्यों शाम किया
सायदे-सीमीं दोनों उसके हाथ में लेकर छोड़ दिए
भूले उसके क़ौलो-क़सम पर हाय ख़याले-ख़ाम किया
ऐसे आहू-ए-रम ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल है
सिह्र किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझको राम किया
'मीर' के दीन-ओ-मज़हब का अब पूछते क्या हो उनने तो
क़श्क़ा खींचा दैर में बैठा, कबका तर्क इस्लाम किया
न सोचा न समझा न सीखा न जाना
न सोचा न समझा न
सीखा न जाना
मुझे आ गया ख़ुदबख़ुद दिल लगाना
ज़रा देख कर अपना जल्वा दिखाना
सिमट कर यहीं आ न जाये ज़माना
ज़ुबाँ पर लगी हैं वफ़ाओं कि मुहरें
ख़मोशी मेरी कह रही है फ़साना
गुलों तक लगायी तो आसाँ है लेकिन
है दुशवार काँटों से दामन बचाना
करो लाख तुम मातम-ए-नौजवानी
प 'मीर' अब नहीं आयेगा वोह ज़माना
मुझे आ गया ख़ुदबख़ुद दिल लगाना
ज़रा देख कर अपना जल्वा दिखाना
सिमट कर यहीं आ न जाये ज़माना
ज़ुबाँ पर लगी हैं वफ़ाओं कि मुहरें
ख़मोशी मेरी कह रही है फ़साना
गुलों तक लगायी तो आसाँ है लेकिन
है दुशवार काँटों से दामन बचाना
करो लाख तुम मातम-ए-नौजवानी
प 'मीर' अब नहीं आयेगा वोह ज़माना
जो तू ही सनम हम से बेज़ार होगा
जो तू ही सनम हम
से बेज़ार होगा
तो जीना हमें अपना दुशवार होगा
ग़म-ए-हिज्र रखेगा बेताब दिल को
हमें कुढ़ते-कुढ़ते कुछ आज़ार होगा
जो अफ़्रात-ए-उल्फ़त है ऐसा तो आशिक़
कोई दिन में बरसों का बिमार होगा
उचटती मुलाक़ात कब तक रहेगी
कभू तो तह-ए-दिल से भी यार होगा
तुझे देख कर लग गया दिल न जाना
के इस संगदिल से हमें प्यार होगा
तो जीना हमें अपना दुशवार होगा
ग़म-ए-हिज्र रखेगा बेताब दिल को
हमें कुढ़ते-कुढ़ते कुछ आज़ार होगा
जो अफ़्रात-ए-उल्फ़त है ऐसा तो आशिक़
कोई दिन में बरसों का बिमार होगा
उचटती मुलाक़ात कब तक रहेगी
कभू तो तह-ए-दिल से भी यार होगा
तुझे देख कर लग गया दिल न जाना
के इस संगदिल से हमें प्यार होगा
बात क्या आदमी की बन आई
बात क्या आदमी की बन आई
आस्माँ से ज़मीन नपवाई
आस्माँ से ज़मीन नपवाई
चरख ज़न उसके वास्ते है मदाम
हो गया दिन तमाम रात आई
हो गया दिन तमाम रात आई
माह-ओ-ख़ुर्शीद-ओ-बाद सभी
उसकी ख़ातिर हुए हैं सौदाई
उसकी ख़ातिर हुए हैं सौदाई
कोफ़्त से जान लब पर आई है
कोफ़्त से जान लब पर आई है
हम ने क्या चोट दिल पे खाई है
हम ने क्या चोट दिल पे खाई है
लिखते रुक़ा,
लिख गए दफ़्तर
शौक़ ने बात क्या बड़ाई है
शौक़ ने बात क्या बड़ाई है
दीदनी है शिकस्गी दिल की
क्या इमारत ग़मों ने ढाई है
क्या इमारत ग़मों ने ढाई है
है तसन्ना के लाल हैं वो लब
यानि इक बात सी बबाई है
यानि इक बात सी बबाई है
दिल से नज़दीक और इतना दूर
किस से उसको कुछ आश्नाई है
किस से उसको कुछ आश्नाई है
जिस मर्ज़ में के जान जाती है
दिलबरों ही की वो जुदाई है
दिलबरों ही की वो जुदाई है
याँ हुए ख़ाक से बराबर हम
वाँ वही नाज़-ए-ख़ुदनुमाई है
वाँ वही नाज़-ए-ख़ुदनुमाई है
मर्ग-ए-मजनूँ पे अक़्ल गुम है 'मीर'
क्या दीवाने ने मौत पाई है
क्या दीवाने ने मौत पाई है
कैसे कैसे किये तरद्दद जब
रंग रंग उसको चीज़ पहुँचाई
रंग रंग उसको चीज़ पहुँचाई
उसको तरजीह सब के उपर दे
लुत्फ़-ए-हक़ ने की इज़्ज़त अफ़ज़ाई
लुत्फ़-ए-हक़ ने की इज़्ज़त अफ़ज़ाई
हैरत आती है उसकी बातें देख
ख़ुद सरी ख़ुद सताई ख़ुदराई
ख़ुद सरी ख़ुद सताई ख़ुदराई
शुक्र के सज्दों में ये वाजिब था
ये भी करता सदा जबीं साई
ये भी करता सदा जबीं साई
सो तो उसकी तबीयत-ए-सरकश
सर न लाई फ़रो के टुक लाई
सर न लाई फ़रो के टुक लाई
'मीर'
नाचीज़ मुश्त-ए-ख़ाक अल्लाह
उन ने ये किबरिया कहाँ पाई
उन ने ये किबरिया कहाँ पाई
मेरे संग-ए-मज़ार पर फ़रहाद
मेरे संग-ए-मज़ार पर फ़रहाद
रख के तेशा कहे है 'या उस्ताद'
रख के तेशा कहे है 'या उस्ताद'
हम से बिन मर्ग क्या जुदा हो मलाल
जान के साथ है दिल-ए-नाशाद
जान के साथ है दिल-ए-नाशाद
फ़िक्र-ए-तामीर में न रह मुनीम
ज़िन्दगी की कुछ भी है बुनियाद
ज़िन्दगी की कुछ भी है बुनियाद
ख़ाक भी सर पे डालने को नहीं
किस ख़राबे में हम हुये आबाद
किस ख़राबे में हम हुये आबाद
सुनते हो तुक सुनो कि फिर मुझ बाद
न सुनोगे ये नाला-ओ-फ़रियाद
न सुनोगे ये नाला-ओ-फ़रियाद
हर तरफ़ हैं असीर हम-आवाज़
बाग़ है घर तेरा तो ऐ सय्याद
बाग़ है घर तेरा तो ऐ सय्याद
हम को मरना ये है के कब होवे
अपनी क़ैद-ए-हयात से आज़ाद
अपनी क़ैद-ए-हयात से आज़ाद
आरज़ूएं हज़ार रखते हैं
आरज़ूएं हज़ार
रखते हैं
तो भी हम दिल को मार रखते हैं
बर्क़ कम हौसला है, हम भी तो
दिलक एे बेक़रार रखते हैं
ग़ैर है मौरीद ए इनायत हाये
हम भी तो तुझ से प्यार रखते हैं
न निगह ने पयाम ने वादा
नाम को हम भी यार रखते हैं
हम से ख़ुश-ज़मज़मा कहाँ यूँ तो
लब ओ लहजा हज़ार रखते हैं
चोटटे दिल की हैं बुतां मशहूर
बस, यही एतबार रखते हैं
फिर भी करते हैं 'मीर' साहब इश्क़
हैं जवाँ, इख़्तियार रखते
तो भी हम दिल को मार रखते हैं
बर्क़ कम हौसला है, हम भी तो
दिलक एे बेक़रार रखते हैं
ग़ैर है मौरीद ए इनायत हाये
हम भी तो तुझ से प्यार रखते हैं
न निगह ने पयाम ने वादा
नाम को हम भी यार रखते हैं
हम से ख़ुश-ज़मज़मा कहाँ यूँ तो
लब ओ लहजा हज़ार रखते हैं
चोटटे दिल की हैं बुतां मशहूर
बस, यही एतबार रखते हैं
फिर भी करते हैं 'मीर' साहब इश्क़
हैं जवाँ, इख़्तियार रखते
यारो मुझे मु'आफ़ रखो मैं नशे में हूँ
यारो मुझे मु'आफ़ रखो मैं नशे में हूँ
अब दो तो जाम खाली ही दो मैं नशे में हूँ
अब दो तो जाम खाली ही दो मैं नशे में हूँ
माज़ूर हूँ जो पाओं मेरा बेतरह पड़े
तुम सर-गराँ तो मुझ से न हो मैं नशे में हूँ
या हाथों हाथ लो मुझे मानिंद-ए-जाम-ए-मय
या थोड़ी दूर साथ चलो मैं नशे में हूँ
मस्ती से दरहमी है मेरी गुफ्तगू के बीच
जो चाहो तुम भी मुझको को कहो में नशे में हूँ
नाजुक मिजाज आप क़यामत है मीर जी
ज्यों शीशा मेरे मुंह न लगो में नशे में हूँ
हम जानते तो इश्क न करते किसू के साथ,
हम जानते तो इश्क न करते किसू के साथ,
ले जाते दिल को खाक में इस आरजू के साथ।
ले जाते दिल को खाक में इस आरजू के साथ।
नाजां हो उसके सामने क्या गुल खिला हुआ,
रखता है लुत्फे-नाज भी रू-ए-निकू के साथ।
रखता है लुत्फे-नाज भी रू-ए-निकू के साथ।
हंगामे जैसे रहते हैं उस कूचे में सदा,
जाहिर है हश्र होगी ऐसी गलू के साथ।
जाहिर है हश्र होगी ऐसी गलू के साथ।
मजरूह अपनी छाती को बखिया किया बहुत,
सीना गठा है 'मीर' हमारा रफू के साथ.
सीना गठा है 'मीर' हमारा रफू के साथ.
बेकली बेख़ुदी कुछ आज नहीं
बेकली बेख़ुदी कुछ आज नहीं
एक मुद्दत से वो मिज़ाज नहीं
एक मुद्दत से वो मिज़ाज नहीं
दर्द अगर ये है तो मुझे बस है
अब दवा की कुछ एहतेयाज नहीं
अब दवा की कुछ एहतेयाज नहीं
हम ने अपनी सी की बहुत लेकिन
मरज़-ए-इश्क़ का इलाज नहीं
मरज़-ए-इश्क़ का इलाज नहीं
शहर-ए-ख़ूबाँ को ख़ूब देखा मीर
जिंस-ए-दिल का कहीं रिवाज नहीं
जिंस-ए-दिल का कहीं रिवाज नहीं
दिखाई दिये यूं कि बेख़ुद किया
दिखाई दिये यूं
कि बेख़ुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
जबीं सजदा करते ही करते गई
हक़-ए-बन्दगी हम अदा कर चले
परस्तिश की यां तक कि अय बुत तुझे
नज़र में सभों की ख़ुदा कर चले
बहुत आरज़ू थी गली की तेरी
सो यां से लहू में नहा कर चले
हमें आप से भी जुदा कर चले
जबीं सजदा करते ही करते गई
हक़-ए-बन्दगी हम अदा कर चले
परस्तिश की यां तक कि अय बुत तुझे
नज़र में सभों की ख़ुदा कर चले
बहुत आरज़ू थी गली की तेरी
सो यां से लहू में नहा कर चले
मरते हैं हम तो आदम-ए-ख़ाकी की शान पर
मरते हैं हम तो
आदम-ए-ख़ाकी की शान पर
अल्लाह रे दिमाग़ कि है आसमान पर
कुछ हो रहेगा इश्क़-ओ-हवस में भी इम्तियाज़
आया है अब मिज़ाज तेरा इम्तिहान पर
मोहताज को ख़ुदा न निकाले कि जू हिलाल
तश्हीर कौन शहर में हो पारा-नान पर
शोख़ी तो देखो आप कहा आओ बैठो "मीर"
पूछा कहाँ तो बोले कि मेरी ज़ुबान पर
अल्लाह रे दिमाग़ कि है आसमान पर
कुछ हो रहेगा इश्क़-ओ-हवस में भी इम्तियाज़
आया है अब मिज़ाज तेरा इम्तिहान पर
मोहताज को ख़ुदा न निकाले कि जू हिलाल
तश्हीर कौन शहर में हो पारा-नान पर
शोख़ी तो देखो आप कहा आओ बैठो "मीर"
पूछा कहाँ तो बोले कि मेरी ज़ुबान पर
ज़ख्म झेले दाग़ भी खाए बोहत
ज़ख्म झेले दाग़ भी खाए बोहत
दिल लगा कर हम तो पछताए बोहत
दैर से सू-ए-हरम आया न टुक
हम मिजाज अपना इधर लाये बोहत
फूल, गुल, शम्स-ओ-क़मर सारे ही थे
पर हमें उनमें तुम ही भाये बोहत
रोवेंगे सोने को हमसाये बोहत
मीर से पूछा जो मैं आशिक हो तुम
हो के कुछ चुपके से शरमाये बोहत
दिल लगा कर हम तो पछताए बोहत
दैर से सू-ए-हरम आया न टुक
हम मिजाज अपना इधर लाये बोहत
फूल, गुल, शम्स-ओ-क़मर सारे ही थे
पर हमें उनमें तुम ही भाये बोहत
रोवेंगे सोने को हमसाये बोहत
मीर से पूछा जो मैं आशिक हो तुम
हो के कुछ चुपके से शरमाये बोहत
आ के सज्जादः नशीं क़ैस हुआ मेरे बाद
आ के सज्जादः नशीं क़ैस हुआ मेरे बाद
न रही दश्त में ख़ाली कोई जा मेरे बाद
चाक करना है इसी ग़म से गिरेबान-ए-क़फ़न
कौन खोलेगा तेरे बन्द-ए-कबा मेरे बाद
वो हवाख़्वाहे-चमन हूँ कि चमन में हर सुब्ह
पहले मैं जाता था और बाद-ए-सबा मेरे बाद
तेज़ रखना सर-ए-हर ख़ार को ऐ दश्त-ए-जुनूँ !
शायद आ जाए कोई आबला-पा मेरे बाद
मुँह पे रख दामन-ए-गुल रोएंगे मुर्ग़ान-ए-चमन
हर रविश ख़ाक उड़ाएगी सबा मेरे बाद
बाद मरने के मेरी क़ब्र पे आया वो 'मीर'
याद आई मेरे ईसा को दवा मेरे बाद
न रही दश्त में ख़ाली कोई जा मेरे बाद
चाक करना है इसी ग़म से गिरेबान-ए-क़फ़न
कौन खोलेगा तेरे बन्द-ए-कबा मेरे बाद
वो हवाख़्वाहे-चमन हूँ कि चमन में हर सुब्ह
पहले मैं जाता था और बाद-ए-सबा मेरे बाद
तेज़ रखना सर-ए-हर ख़ार को ऐ दश्त-ए-जुनूँ !
शायद आ जाए कोई आबला-पा मेरे बाद
मुँह पे रख दामन-ए-गुल रोएंगे मुर्ग़ान-ए-चमन
हर रविश ख़ाक उड़ाएगी सबा मेरे बाद
बाद मरने के मेरी क़ब्र पे आया वो 'मीर'
याद आई मेरे ईसा को दवा मेरे बाद
कुछ करो फ़िक्र मुझ दीवाने की
कुछ करो फ़िक्र
मुझ दीवाने की
धूम है फिर बहार आने की
वो जो फिरता है मुझ से दूर ही दूर
है ये तरकीब जी के जाने की
तेज़ यूँ ही न थी शब-ए-आतिश-ए-शौक़
थी खबर गर्म उस के आने की
जो है सो पाइमाल-ए-ग़म है मीर
चाल बेडोल है ज़माने की
धूम है फिर बहार आने की
वो जो फिरता है मुझ से दूर ही दूर
है ये तरकीब जी के जाने की
तेज़ यूँ ही न थी शब-ए-आतिश-ए-शौक़
थी खबर गर्म उस के आने की
जो है सो पाइमाल-ए-ग़म है मीर
चाल बेडोल है ज़माने की
मारे आगे तेरा जब
किसी ने नाम लिया
मारे आगे तेरा जब
किसी ने नाम लिया
दिल-ए-सितम-ज़दा को हमने थाम-थाम लिया
ख़राब रहते थे मस्जिद के आगे मयख़ाने
निगाह-ए-मस्त ने साक़ी की इंतक़ाम लिया
वो कज-रविश न मिला मुझसे रास्ते में कभू
न सीधी तरहा से उसने मेरा सलाम लिया
मेरे सलीक़े से मेरी निभी मोहब्बत में
तमाम उम्र मैं नाकामियों से काम लिया
दिल-ए-सितम-ज़दा को हमने थाम-थाम लिया
ख़राब रहते थे मस्जिद के आगे मयख़ाने
निगाह-ए-मस्त ने साक़ी की इंतक़ाम लिया
वो कज-रविश न मिला मुझसे रास्ते में कभू
न सीधी तरहा से उसने मेरा सलाम लिया
मेरे सलीक़े से मेरी निभी मोहब्बत में
तमाम उम्र मैं नाकामियों से काम लिया
अगरचे
गोशा-गुज़ीं हूँ मैं शाइरों में 'मीर'
प' मेरे शोर ने रू-ए-ज़मीं तमाम किया
प' मेरे शोर ने रू-ए-ज़मीं तमाम किया
हर जी हयात का, है सबब जो हयात का
हर जी हयात का, है सबब जो हयात का
निकले है जी उसी के लिए, कायनात का
बिखरे हैं जुल्फ, उस रूख-ए-आलम फ़रोज पर
वर्न:, बनाव होवे न दिन और रात का
उसके फ़रोग-ए-हुस्न से, झमके है सब में नूर
शम्म-ए-हरम हो या कि दिया सोमनात का
क्या मीर तुझ को नाम: सियाही की फ़िक्र है
ख़त्म-ए-रूसुल सा शख्स है, जामिन नजात का
निकले है जी उसी के लिए, कायनात का
बिखरे हैं जुल्फ, उस रूख-ए-आलम फ़रोज पर
वर्न:, बनाव होवे न दिन और रात का
उसके फ़रोग-ए-हुस्न से, झमके है सब में नूर
शम्म-ए-हरम हो या कि दिया सोमनात का
क्या मीर तुझ को नाम: सियाही की फ़िक्र है
ख़त्म-ए-रूसुल सा शख्स है, जामिन नजात का
मामूर शराबों से
कबाबों से है सब देर
मामूर शराबों से
कबाबों से है सब देर
मस्जिद में है क्या शेख़ प्याला न निवाला
गुज़रे है लहू वाँ सर-ए-हर-ख़ार से अब तक
जिस दश्त में फूटा है मेरे पांव का छाला
देखे है मुझे दीदा-ए-पुरचश्म से वो "मीर"
मेरे ही नसीबों में था ये ज़हर का प्याला
मस्जिद में है क्या शेख़ प्याला न निवाला
गुज़रे है लहू वाँ सर-ए-हर-ख़ार से अब तक
जिस दश्त में फूटा है मेरे पांव का छाला
देखे है मुझे दीदा-ए-पुरचश्म से वो "मीर"
मेरे ही नसीबों में था ये ज़हर का प्याला
ग़म रहा जब तक कि
दम में दम रहा
ग़म रहा जब तक कि
दम में दम रहा
दिल के जाने का निहायत ग़म रहा
दिल न पहुँचा गोशा-ए-दामन तलक
क़तरा-ए-ख़ूँ था मिज़्हा पे जम रहा
जामा-ए-अहराम-ए-जाहिद पर न जा
था हरम में लेक ना-महरम रहा
ज़ुल्फ़ खोले तू जो टुक आया नज़र
उम्र भर याँ काम-ए-दिल बरहम रहा
उसके लब से तल्ख़ हम सुनते रहे
अपने हक़ में आब-ए-हैवाँ सम रहा
हुस्न था तेरा बहुत आलम फरेब
खत के आने पर भी इक आलम रहा
मेरे रोने की हकीकत जिस में थी
एक मुद्दत तक वो क़ाग़ज़ नम रहा
सुबह पीरी शाम होने आई `मीर'
तू न जीता, याँ बहुत दिन कम रहा
दिल के जाने का निहायत ग़म रहा
दिल न पहुँचा गोशा-ए-दामन तलक
क़तरा-ए-ख़ूँ था मिज़्हा पे जम रहा
जामा-ए-अहराम-ए-जाहिद पर न जा
था हरम में लेक ना-महरम रहा
ज़ुल्फ़ खोले तू जो टुक आया नज़र
उम्र भर याँ काम-ए-दिल बरहम रहा
उसके लब से तल्ख़ हम सुनते रहे
अपने हक़ में आब-ए-हैवाँ सम रहा
हुस्न था तेरा बहुत आलम फरेब
खत के आने पर भी इक आलम रहा
मेरे रोने की हकीकत जिस में थी
एक मुद्दत तक वो क़ाग़ज़ नम रहा
सुबह पीरी शाम होने आई `मीर'
तू न जीता, याँ बहुत दिन कम रहा
पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है
पत्ता-पत्ता
बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है
जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग़ तो सारा जाने है
लगने न दे बस हो तो उस के गौहर-ए-गोश के बाले तक
उस को फ़लक चश्म-ए-मै-ओ-ख़ोर की तितली का तारा जाने है
आगे उस मुतक़ब्बर के हम ख़ुदा ख़ुदा किया करते हैं
कब मौजूद् ख़ुदा को वो मग़रूर ख़ुद-आरा जाने है
आशिक़ सा तो सादा कोई और न होगा दुनिया में
जी के ज़िआँ को इश्क़ में उस के अपना वारा जाने है
चारागरी बीमारी-ए-दिल की रस्म-ए-शहर-ए-हुस्न नहीं
वर्ना दिलबर-ए-नादाँ भी इस दर्द का चारा जाने है
क्या ही शिकार-फ़रेबी पर मग़रूर है वो सय्यद बच्चा
त'एर उड़ते हवा में सारे अपनी उसारा जाने है
मेहर-ओ-वफ़ा-ओ-लुत्फ़-ओ-इनायत एक से वाक़िफ़ इन में नहीं
और तो सब कुछ तन्ज़-ओ-कनाया रम्ज़-ओ-इशारा जाने है
क्या क्या फ़ितने सर पर उसके लाता है माशूक़ अपना
जिस बेदिल बेताब-ओ-तवाँ को इश्क़ का मारा जाने है
आशिक़ तो मुर्दा है हमेशा जी उठता है देखे उसे
यार के आ जाने को यकायक उम्र दो बारा जाने है
रख़नों से दीवार-ए-चमन के मूँह को ले है छिपा य'अनि
उन सुराख़ों के टुक रहने को सौ का नज़ारा जाने है
तशना-ए-ख़ूँ है अपना कितना 'मीर' भी नादाँ तल्ख़ीकश
दमदार आब-ए-तेग़ को उस के आब-ए-गवारा जाने है
जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग़ तो सारा जाने है
लगने न दे बस हो तो उस के गौहर-ए-गोश के बाले तक
उस को फ़लक चश्म-ए-मै-ओ-ख़ोर की तितली का तारा जाने है
आगे उस मुतक़ब्बर के हम ख़ुदा ख़ुदा किया करते हैं
कब मौजूद् ख़ुदा को वो मग़रूर ख़ुद-आरा जाने है
आशिक़ सा तो सादा कोई और न होगा दुनिया में
जी के ज़िआँ को इश्क़ में उस के अपना वारा जाने है
चारागरी बीमारी-ए-दिल की रस्म-ए-शहर-ए-हुस्न नहीं
वर्ना दिलबर-ए-नादाँ भी इस दर्द का चारा जाने है
क्या ही शिकार-फ़रेबी पर मग़रूर है वो सय्यद बच्चा
त'एर उड़ते हवा में सारे अपनी उसारा जाने है
मेहर-ओ-वफ़ा-ओ-लुत्फ़-ओ-इनायत एक से वाक़िफ़ इन में नहीं
और तो सब कुछ तन्ज़-ओ-कनाया रम्ज़-ओ-इशारा जाने है
क्या क्या फ़ितने सर पर उसके लाता है माशूक़ अपना
जिस बेदिल बेताब-ओ-तवाँ को इश्क़ का मारा जाने है
आशिक़ तो मुर्दा है हमेशा जी उठता है देखे उसे
यार के आ जाने को यकायक उम्र दो बारा जाने है
रख़नों से दीवार-ए-चमन के मूँह को ले है छिपा य'अनि
उन सुराख़ों के टुक रहने को सौ का नज़ारा जाने है
तशना-ए-ख़ूँ है अपना कितना 'मीर' भी नादाँ तल्ख़ीकश
दमदार आब-ए-तेग़ को उस के आब-ए-गवारा जाने है
इधर से अब्र उठकर जो गया है
इधर से अब्र उठकर
जो गया है
हमारी ख़ाक पर भी रो गया है
मसाइब और थे पर दिल का जाना
अजब इक सानीहा सा हो गया है
मुकामिर-खाना-ऐ-आफाक वो है
के जो आया है याँ कुछ खो गया है
सरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलो
अभी टुक रोते-रोते सो गया है
हमारी ख़ाक पर भी रो गया है
मसाइब और थे पर दिल का जाना
अजब इक सानीहा सा हो गया है
मुकामिर-खाना-ऐ-आफाक वो है
के जो आया है याँ कुछ खो गया है
सरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलो
अभी टुक रोते-रोते सो गया है
जो इस शोर से 'मीर' रोता रहेगा
जो इस शोर से 'मीर' रोता रहेगा
तो हम-साया काहे को सोता रहेगा
मैं वो रोनेवाला जहाँ से चला हूँ
जिसे अब्र हर साल रोता रहेगा
मुझे काम रोने से हरदम है नासेह
तो हम-साया काहे को सोता रहेगा
मैं वो रोनेवाला जहाँ से चला हूँ
जिसे अब्र हर साल रोता रहेगा
मुझे काम रोने से हरदम है नासेह
तू कब तक मेरे
मुँह को धोता रहेगा
बसे गिरया आंखें तेरी क्या नहीं हैं
जहाँ को कहाँ तक डुबोता रहेगा
मेरे दिल ने वो नाला पैदा किया है
जरस के भी जो होश खोता रहेगा
तू यूं गालियाँ गैर को शौक़ से दे
हमें कुछ कहेगा तो होता रहेगा
बस ऐ 'मीर' मिज़गां से पोंछ आंसुओं को
तू कब तक ये मोती पिरोता रहेगा
बसे गिरया आंखें तेरी क्या नहीं हैं
जहाँ को कहाँ तक डुबोता रहेगा
मेरे दिल ने वो नाला पैदा किया है
जरस के भी जो होश खोता रहेगा
तू यूं गालियाँ गैर को शौक़ से दे
हमें कुछ कहेगा तो होता रहेगा
बस ऐ 'मीर' मिज़गां से पोंछ आंसुओं को
तू कब तक ये मोती पिरोता रहेगा
जीते-जी कूचा-ऐ-दिलदार से जाया न गया
जीते-जी
कूचा-ऐ-दिलदार से जाया न गया
उस की दीवार का सर से मेरे साया न गया
दिल के तईं आतिश-ऐ-हिज्राँ से बचाया न गया
घर जला सामने पर हम से बुझाया न गया
क्या तुनक हौसला थे दीदा-ओ-दिल अपने आह
इक दम राज़ मोहब्बत का छुपाया न गया
दिल जो दीदार का क़ायेल की बहोत भूका था
इस सितम-कुश्ता से यक ज़ख्म भी खाया न गया
शहर-ऐ-दिल आह अजब जाए थी पर उसके गए
ऐसा उजड़ा कि किसी तरह बसाया ना गया
उस की दीवार का सर से मेरे साया न गया
दिल के तईं आतिश-ऐ-हिज्राँ से बचाया न गया
घर जला सामने पर हम से बुझाया न गया
क्या तुनक हौसला थे दीदा-ओ-दिल अपने आह
इक दम राज़ मोहब्बत का छुपाया न गया
दिल जो दीदार का क़ायेल की बहोत भूका था
इस सितम-कुश्ता से यक ज़ख्म भी खाया न गया
शहर-ऐ-दिल आह अजब जाए थी पर उसके गए
ऐसा उजड़ा कि किसी तरह बसाया ना गया
दिल की बात कही
नहीं जाती,
चुप के रहना ठाना है
दिल की बात कही
नहीं जाती,
चुप के रहना ठाना है
हाल अगर है ऐसा ही तो जी से जाना जाना है
सुर्ख़ कभू है आँसू होती ज़र्द् कभू है मूँह मेरा
क्या क्या रंग मोहब्बत के हैं, ये भी एक ज़माना है
फ़ुर्सत है यां कम रहने की, बात नहीं कुछ कहने की
आँखें खोल के कान जो खोले बज़्म-ए-जहां अफ़साना है
तेग़ तले ही उस के क्यूँ ना गर्दन डाल के जा बैठें
सर तो आख़िरकार हमें भी हाथ की ओर झुकाना है
हाल अगर है ऐसा ही तो जी से जाना जाना है
सुर्ख़ कभू है आँसू होती ज़र्द् कभू है मूँह मेरा
क्या क्या रंग मोहब्बत के हैं, ये भी एक ज़माना है
फ़ुर्सत है यां कम रहने की, बात नहीं कुछ कहने की
आँखें खोल के कान जो खोले बज़्म-ए-जहां अफ़साना है
तेग़ तले ही उस के क्यूँ ना गर्दन डाल के जा बैठें
सर तो आख़िरकार हमें भी हाथ की ओर झुकाना है
आए हैं मीर मुँह को बनाए जफ़ा से आज
आए हैं मीर मुँह
को बनाए जफ़ा से आज
शायद बिगड़ गयी है उस बेवफा से आज
जीने में इख्तियार नहीं वरना हमनशीं
हम चाहते हैं मौत तो अपने खुदा से आज
साक़ी टुक एक मौसम-ए-गुल की तरफ़ भी देख
टपका पड़े है रंग चमन में हवा से आज
था जी में उससे मिलिए तो क्या क्या न कहिये 'मीर'
पर कुछ कहा गया न ग़म-ए-दिल हया से आज
शायद बिगड़ गयी है उस बेवफा से आज
जीने में इख्तियार नहीं वरना हमनशीं
हम चाहते हैं मौत तो अपने खुदा से आज
साक़ी टुक एक मौसम-ए-गुल की तरफ़ भी देख
टपका पड़े है रंग चमन में हवा से आज
था जी में उससे मिलिए तो क्या क्या न कहिये 'मीर'
पर कुछ कहा गया न ग़म-ए-दिल हया से आज
अपने तड़पने की
मैं तदबीर पहले कर लूँ
अपने तड़पने की
मैं तदबीर पहले कर लूँ
तब फ़िक्र मैं करूँगा ज़ख़्मों को भी रफू का।
यह ऐश के नहीं हैं या रंग और कुछ है
हर गुल है इस चमन में साग़र भरा लहू का।
बुलबुल ग़ज़ल सराई आगे हमारे मत कर
सब हमसे सीखते हैं, अंदाज़ गुफ़्तगू का।
तब फ़िक्र मैं करूँगा ज़ख़्मों को भी रफू का।
यह ऐश के नहीं हैं या रंग और कुछ है
हर गुल है इस चमन में साग़र भरा लहू का।
बुलबुल ग़ज़ल सराई आगे हमारे मत कर
सब हमसे सीखते हैं, अंदाज़ गुफ़्तगू का।
कहा मैंने कितना है गुल का सबात
कहा मैंने कितना
है गुल का सबात
कली ने यह सुनकर तब्बसुम किया
जिगर ही में एक क़तरा खूं है सरकश
पलक तक गया तो तलातुम किया
किसू वक्त पाते नहीं घर उसे
बहुत 'मीर' ने आप को गम किया
कली ने यह सुनकर तब्बसुम किया
जिगर ही में एक क़तरा खूं है सरकश
पलक तक गया तो तलातुम किया
किसू वक्त पाते नहीं घर उसे
बहुत 'मीर' ने आप को गम किया
देख तो दिल कि जाँ से उठता है
देख तो दिल कि
जाँ से उठता है
ये धुआं सा कहाँ से उठता है
गोर किस दिल-जले की है ये फलक
शोला इक सुबह याँ से उठता है
खाना-ऐ-दिल से ज़िन्हार न जा
कोई ऐसे मकान से उठता है
नाला सर खेंचता है जब मेरा
शोर एक आसमान से उठता है
लड़ती है उस की चश्म-ऐ-शोख जहाँ
इक आशोब वां से उठता है
सुध ले घर की भी शोला-ऐ-आवाज़
दूद कुछ आशियाँ से उठता है
बैठने कौन दे है फिर उस को
जो तेरे आस्तान से उठता है
यूं उठे आह उस गली से हम
जैसे कोई जहाँ से उठता है
इश्क इक 'मीर' भारी पत्थर है
बोझ कब नातावां से उठता है .
ये धुआं सा कहाँ से उठता है
गोर किस दिल-जले की है ये फलक
शोला इक सुबह याँ से उठता है
खाना-ऐ-दिल से ज़िन्हार न जा
कोई ऐसे मकान से उठता है
नाला सर खेंचता है जब मेरा
शोर एक आसमान से उठता है
लड़ती है उस की चश्म-ऐ-शोख जहाँ
इक आशोब वां से उठता है
सुध ले घर की भी शोला-ऐ-आवाज़
दूद कुछ आशियाँ से उठता है
बैठने कौन दे है फिर उस को
जो तेरे आस्तान से उठता है
यूं उठे आह उस गली से हम
जैसे कोई जहाँ से उठता है
इश्क इक 'मीर' भारी पत्थर है
बोझ कब नातावां से उठता है .
अगर आप मीर तकी मीर के गज़लों उनकी शायरी की किताब खरीदना चाहते है तो कुछ उनकी किताबें आपके लिए

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें